Uncategorizedअपना जिला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चलाएगा ‘‘सेल्फी विद कैंपस‘‘ अभियान

● देश कि 1.65 लाख संस्थानों में पहुँचने की योजनाः राकेश गुप्ता

●30 जुलाई से 4 अगस्त तक एबीवीपी चलाएगी ‘‘सेल्फी विद कैंपस‘‘ अभियान, बनी रणनीति

मऊ। अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा नए सत्र में ‘‘सेल्फी विद कैंपस‘‘ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत परिषद कार्यकर्ता कैंपसों में जाएंगे और छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जोड़कर उनके साथ सेल्फी लेंगे और उसे विद्यार्थी परिषद के एप पर अपलोड करेंगे।इस अभियान को लेकर गुरूवार को सरस्वती शिशु मंदिर, मठिया टोला के सभागार में विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें जनपद के
सभी कार्यकर्ता शामिल हुए और इस अभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रांत सहमंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के
अंतर्गत छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति का विचार लेकर देश के 1.65 लाख (10वीं कक्षा से ऊपर के सभी) संस्थानों में पहुँचने की योजना है। प्रदेश स्तर से कालेज स्तर तक योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए मऊ जनपद में जिला कार्यशाला आयोजित की गयी है। अब जिले स्तर और तहसील स्तर पर योजना तैयार कर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदित्य कुमार गाँधी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद का प्रमुख उद्देश्य है कि जिन कालेजों में विद्यार्थी परिषद की इकाई नहीं है, उन कालेजों में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता पहुंचे और कम से कम 20 छात्रों से सम्पर्क करेंगे।

इस अवसर पर जिला संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम गुप्ता, मुकुल बरनवाल, जय गुप्ता, सुधांशु सिंह, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्त, अविनाश सिंह, ओम प्रजापति,
अमन सिंह, गुलशन सिंह, आकाश सिंह, आशीष कुमार, वरूण सिंह, उपेन्द्र यादव, सुधाकर यादव, ओमकार सिंह, सत्यम सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक पाण्डेय, आकाश
पाण्डेय, शिवम राय, पवन कुमार, शुभम गुप्ता, शिवम गुप्ता, विशाल वर्मा, संजय सिंह, विरेन्द्र यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *