अपना जिला

ZRUCC श्रीराम के ट्रेन संचालन सम्बंधित मांग पत्र को महाप्रबंधक ने भेजा रेलवे बोर्ड

मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना कोविड के चलते बंद पड़ी ट्रेनों के पुनः संचालन की स्थिती में वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर गोरखपुर वाराणसी के मध्य कोई ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा नामित रेल यात्री परामर्शदात्री समिति सदस्य श्रीराम जायसवाल ने कृषक एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस सहित छपरा वाराणसी व वाराणसी गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालन की मांग करते हुए विगत 29 अगस्त को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को एक मांग पत्र भेजा। इसके साथ ही उनके द्वारा ट्विटर व दूरभाष से भी वार्ता स्थापित की गई थी। गुरुवार को श्रीराम जायसवाल ने बताया कि उनकी मांग पत्र को प्रमुखता से लेते हुए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पत्र को रेलवे बोर्ड दिल्ली के लिए भेज दिया गया है। महाप्रबंधक कार्यालय सूत्रों के अनुसार यदि सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *