Varansi News: दारोगा घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Varansi News: महंगा पड़ा घूस लेना
सरकार के कानून व्यवस्था को सरेआम धज्जी उड़ाने और अपनी जेब भरने वाले दारोगा को एंटी करप्शन Varansi टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना से सम्बद्ध हंसराजपुर चौकी प्रभारी रामविलास सिंह ने हरदाशपुर काशी गांव निवासी रुदल कुमार से मारपीट के मामले में Medical Report के आधार पर धारा बढा़ने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी।
जिसपर रुदल ने कई बार चौकी इंचार्ज से निवेदन भी किया था कि इतना पैसा मैं नही दे पाऊंगा।
Varansi News
लेकिन चौकी इंचार्ज अड़े हुए थे। जिसपर रुदल ने इसकी लिखित शिकायत वाराणसी एंटी करप्शन विभाग में दिया था। घूस के पैसा बरामद कर चौकी इंचार्ज को लेकर नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

