उ० प्र० साहित्य सभा मऊ इकाई का हुआ गठन
मऊ।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान संयोजक सर्वेश अस्थाना के निर्देशन में जनपद मऊ इकाई के संयोजक अशोक कुमार ‘ अश्क चिरैयाकोटी ‘ द्वारा जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक वरिष्ठ गीतकार दयाशंकर तिवारी व वीरेंद्र बहादुर पाल एडवोकेट, अध्यक्ष डॉ०कमलेश राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव विशाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एडवोकेट,सह सचिव कृष्णदेव ‘ घायल ‘, प्रचार सचिव डॉ० सूर्यभूषण चतुर्वेदी, संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह ‘ चांस ‘ तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश मिश्र,अजीत कुमार सिंह, संतोष मिश्र, बृजेश गिरी व लालबहादुर सिंह को मनोनीत किया गया। जिसका अनुमोदन प्रधान संयोजक द्वारा मंगलवार को किया गया।



