अपना जिला

UP समेत पूरे देश में बेतहाशा महंगाई के विरोध में AAP का धरना प्रदर्शन


मऊ। आम आदमी पार्टी जिला ईकाई की ओर से जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन करके अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सी एल सोनकर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
आज देश में आम आदमी के दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं | हाल ही में आम आदमी के खाने पीने की वस्तुओं तक के दाम इतने बढ़ गए हैं, कि इसमें सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है | आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि इन हालातों के जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कुछ बेहद जनविरोधी कदम हैं |
1) कृषि बिल से बढ़ रही जमाखोरी :- हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है | इस बिल ने पूंजीपतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है और इन पूंजीपतियों के माध्यम से बिकने वाली कृषि उपज आम उपभोक्ता तक बेहद महंगी हो कर पहुँच रही है | साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के लिए किसानों से सस्ते में अनाज, दाल और सब्जी आदि खरीद के जमा करके उसको बाजार में महंगे दामों में बेचने की खुली छूट दे दी है और देश के आम लोगों के साथ बड़ा धोखा किया है | जमाखोरी को खुली छूट देने वाले इस बिल को तत्काल वापस लिया जाये |
2) कृषि बिल में MSP व्यवस्था समाप्त करना घातक :- नए बिल में MSP की व्यवस्था को बदनियती से, साजिशन समाप्त कर दिया है, किसान औने पौने दाम पर अपनी फसलें बेचने को मजबूर हो गए हैं, ऐसे ही चलता रहा तो देश का कृषि ढांचा पूरी तरह चरमरा जायेगा, और करोड़ों किसान या तो आत्महत्या के लिए विवश हो जायेंगे या मजबूरी में कृषि छोड़ कर मजदूर बन जायेंगे | महज चंद पूंजीपतियों के प्रभाव में आ कर देश के अन्नदाता के साथ ये बहुत बड़ा धोखा किया गया है, और इसका खामियाजा कमरतोड़ महंगाई के रूप में देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है | इस बिल को तत्काल वापस लिया जाये |
3) पेट्रोल डीजल के जरिये लूट :- जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गयी है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे कम होने पर भी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो के लोगों को इतना महंगा डीजल पेट्रोल बेचना बहुत निर्लज्जता का प्रदर्शन है | इतनी अधिक कीमतों के कारण उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन बेहद महंगा हो गया है और सभी वस्तुओं के दामों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है | पेट्रोल डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी को तत्काल घटा कर महंगाई को कम किया जाये |

ज़िलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान प्रदेश होने के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव यूपी के किसानो पर पड़ा है आपसे आशा है कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो के इन गंभीर हालातों को समझते हुए आपके स्तर से तत्काल हस्तक्षेप किया जायेगा और किसान सहित आम जनता को राहत दिलवाई जाएगी |इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष शाह आलम उल्फत, जिला महासचिव अविनाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत, जिला मिडिया प्रभारी एहतेशाम अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी महफुज अहमद,संजय यादव ayw, राजेन्द्र प्रसाद ,स्वामीनाथ प्रसाद नगर अध्यक्ष एजाजुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद आदिल, संजय यादव,कमलेश दृवेदी, आदि लोग उपस्थित रहे।

         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *