टैक्स बार के शैलेंद्र अध्यक्ष व अमरेश मंत्री बने
मऊ। टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के वार्षिक चुनाव 2024- 25 में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन चुनाव अधिकारी शिवाजी सिंह के नेतृत्व में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इशरत कमाल आजमी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य कर स्थिति अधिवक्ता कक्ष में सकुशल संपन्न हुआ । जिसमें शैलेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, अमरनाथ चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरेश कुमार सिंह मंत्री ,अवनीश कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष ,संजय श्रीवास्तव और प्रदीप सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज मिश्रा संयुक्त मंत्री प्रशासन, बृजेश चौधरी संयुक्त मंत्री प्रकाशन, अरशद अहमद संयुक्त मंत्री पुस्तकालय चुने गए । वार्षिक चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी । नामांकन के सुनिश्चित समय तक सभी पदों पर एक-एक पर्चा प्राप्त होने के कारण आज सभी का निर्विरोध निर्वाचन संभव हुआ । निर्वाचन के पश्चात संघ के सदस्यों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर शब्बीर अहमद पूर्व अध्यक्ष आलोक प्रकाश दुबे पूर्व महामंत्री संजय श्रीवास्तव पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार प्रजापति विजय शंकर प्रजापति पूर्व संयुक्त मंत्री सुभाष चंद्र यादव नेता विरोधी दल इत्यादि उपस्थित रहे।



