अपना जिला

तमसा नदी में डुबकी लगा रहे दो छात्र डूबे


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव में पसरा मातम

मऊ। थाना सराय लखंसी के अंतर्गत भवनाथपुर गांव में दो दोस्तों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इधर ये हृदयविदारक घटना सुनकर घर मे कोहराम मच गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार भवनाथपुर निवासी आलोक सिंह (18 वर्ष) पुत्र भोला सिंह और दीपक यादव ( 18 वर्ष) पुत्र नंदलाल यादव दोपहर को गांव के पास तमसा नदी में नहाने गए थे । नहाते समय आलोक सिह का पैर फिसल कर गहराई में चला गया और वह डूबने लगा उसका शोर सुनकर पास में ही नहा रहे दीपक ने उसको बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वो भी उसको बचा नही पाया तथा दोनो काल के गाल में शमा गये।
कुछ समय बाद एक गांव के ही व्यक्ति की उन दोनों पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचाकर और लोगो को बुलाया तथा लोंगो की मदद से निकालकर हॉस्पिटल लेकर भागे जहा डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ये घटना सुनकर पूरे गांव में कोहराम मच गया ।दोनो अपने माँ-बाप के इकलौते पुत्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *