समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन मऊ ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन मऊ की तरफ से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति तथा एक मातृ शक्ति के सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देता है।यह केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि स्मृतियों, भावनाओं और मूल्यों का रोपण है। यह अभियान मां की पालन–पोषण वाली भूमिका को प्रकृति संरक्षण से जोड़ता है।
“समर्थ नारी समर्थ भारत” एक ऐसा संगठन है जो की महिलाओ को सम्मान तथा उनकी शक्ति को उजागर करने का कार्य करता है। ” समर्थ नारी, समर्थ भारत ” मऊ की संस्थापिका एवं जिला प्रभारी श्रीमती विनीता पांडेय जी के दिशा निर्देश में पौधारोपण का कार्यक्रम डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आयोजित किया गया। ” समर्थ नारी, समर्थ भारत ” संगठन की सत्र की नई अध्यक्ष – डॉक्टर उत्तर सिंह जी, महासचिव – ज्योति खंडेलवाल एवं, कोषाध्यक्ष – डॉ मीनाक्षी वर्मा के सहयोग से सफल आयोजन किया गया, साथ ही संगठन की सभी महिलाएं अपने साथ पर्यावरण के हित में अच्छे पौधे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संगठन की संरक्षिका श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल कई तरह के पौधों के साथ एक विशेष आंवला और श्रीफल का पौधा लगाया। वहीं संगठन की पूर्व अध्यक्ष – डॉ नम्रता श्रीवास्तव ने अपने मां के नाम मधुर फलदार आम (आम्रपाली), का पौधा लगाया। उपाध्यक्ष – श्रीमती पूनम पांडे जी ने कई तरह का औषधीय पौधा लगाया। श्रीमती आभा त्रिपाठी ने भी विभिन्न तरह के पौधे अपने मां के नाम लगाया, सचिव – अनुभूति द्विवेदी, मीडिया प्रभारी – रितु अग्रवाल, ममता जायसवाल आदि सभी ने भी विभिन्न तरह के फल एवं फुल तथा औषधिय पौधे लगाकर तथा उनका संरक्षण करने का भी संकल्प भी लिया।


