सावधान मऊ में दिख रहा है अलग किस्म का यह जानवर, कुत्ते पर किया हमला
@ आनन्द कुमार…
मऊ। सावधान इस समय मऊ में एक ऐसा जानवर देखा जा रहा है जिसका आकार और प्रकार बिल्कुल अलग सा है। जो पहले कभी नहीं देखा गया था। लोग बता रहे हैं कि इस टाइप के जानवर को कई जगहों में देखा गया है। इतना ही नहीं यह जानवर कुत्तों पर हमला कर रहा है इसलिए इसके बारे में बहुत कुछ बता पाना मुमकिन नहीं है। फिर भी सावधान रहने की जरूरत है।
आपको बताते चलें कि नगर के सहादतपुरा क्षेत्र स्थित एलआईसी के पीछे मोहल्ले में यह जानवर देखा गया है और इसकी संख्या कई है। यह जानवर कहीं भी चला जा रहा है और इसकी रफ्तार भी तेज है। यह कुत्तों को देखकर उस पर झपट्टा मार कर अपना शिकार बना रहा है और उन्हें घायल कर दे रहा है। बुधवार की रात यह जानवर मोहल्ले में देखा गया और एक कुत्ते पर हमला बोल दिया, लोग काफी मेहनत करने के बाद ही उस जानवर से कुत्ते को मुक्त करा सकें। जानवर का हमला इतना तेज था कि लोगों को पुलिस को फोन करना पड़ा। ऐसे में इस जानवर की वस्तुस्थिति ठीक से पता नहीं चल पा रही है। लेकिन पहली बार दिख रहा यह जानवर जिस प्रकार से कुत्तों पर हमला कर रहा है उससे सचेत रहने की आवश्यकता है और घर परिवार में अपने बच्चों को भी सचेत रखने की जरूरत है इस बाबत इसकी सूचना देने के लिए डीएफओ को फोन मिलाया गया लेकिन उनका नंबर नहीं लगा। ऐसे में आप अपने आसपास इस जानवर की जब तक पुख्ता कोई जानकारी ना मिल जाए खुद को एलर्ट रखें और अपने बच्चों को भी एलर्ट रखें।
जब तक किसी अधिकृत अधिकारी से इस संदर्भ में बात नहीं हुआ है और गूगल पर विश्वास करके इसके बारे में बात करें तो इसे एशियन पाम सिवेट (पैराडॉक्सुरस हेर्मैफ्रोडिटस), जिसे कॉमन पाम सिवेट, टोडी कैट और मुसांग भी कहा जाता है, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया का एक जीवंत मूल निवासी है। 2008 के बाद से, यह IUCN रेड लिस्टेड लिस्टेड लिस्टेड कॉन के रूप में जाना जाता है और इसके लैट्रिन से दुनिया की सबसे महंगी काफी बनती बताई जा रही है।


