शोक संदेश

किसान सभा के जिला मंत्री हाजी गुफरान की माता का निधन

मऊ। उत्तर प्रदेश जनपद मऊ किसान सभा के जिला मंत्री घोसी तहसील क्षेत्र के मानिकपुर असना के निवासी हाज़ी गुफरान अहमद की माता का भोर में निधन हो गया। उनकी नमाज़े जनाज़ा आज ही बाद नमाज़े जोहर 2 बजे दिन में मानिकपुर असना की कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।
हाज़ी गुफरान अहमद साहब की माता के निधन की ख़बर लोगों को लगते ही इस दुख की घड़ी में उनके आवास पर गाँव सहित उनके जानने व मानने वालों का ताता लगा हुआ है।
इस दौरान किसान नेता शेख हिसामुद्दीन, मोहम्मद दीन उर्फ चौधरी, पूर्व प्रधान रेयाज उर्फ दारा, सुदर्शन कुमार अनजान, शेख नदीम अख्तर, फखरे आलम, जावेद भाई, इश्तेयाक अहमद, ऐहसान भट्टे वाले, सुफियान भट्टे वाले सहित दो दर्जन से अधिक लोग दुख की घड़ी में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *