श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लिया शपथ
मऊ। श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति, मऊ के पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ मंदिर प्रांगण के सभागार में वृहस्पतिवार को संरक्षक मंडल के सदस्यों के बीच लिया। अध्यक्ष पद पर संजय वर्मा और महामंत्री डा. रामगोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल, राजेश कुमार शर्मा, हरे कृष्ण उपाध्याय को संयुक्त मंत्री, आय व्यय निरीक्षक राम अवध सिंह, कोषाध्यक्ष उमा शंकर चौरसिया व सदस्य गिरीश चंद्र मद्धेशिया, रामकेर विश्वकर्मा, राम जपित पांडेय, एडवोकेट अजय सिंह, कल्याण सिंह, आनन्द कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर के आस्था के केंद्र श्री शीतला माता धाम के विशाल सभागार में मंदिर समिति के वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र तथा संरक्षक पारस नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में पूरी निष्ठा और दायित्वों तथा कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने की शपथ दिलाया । इस अवसर पर आयोजित समारोह को सर्व प्रथम जय कृष्ण उपाध्याय अजय मिश्र तथा मंदिर के पुजारी मनोज महाराज ने स्वस्ति वाचन से शुरू हुआ। रोली और चंदन से तिलक लगाकर आचार्यों ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि मैं मन वचन और कर्म से कोई भी ऐसा कार्य नही करुंगा जिससे श्री शीतला माता धाम अथवा समिति के मान सम्मान अथवा प्रतिष्ठा पर कोई आघात पहुंचे।
समारोह को संबोधित करते हुए समिति के महामंत्री डा रामगोपाल ने कहा कि व्यवस्था समिति के नियमो तथा अनुशासन का अक्षरशः पालन करते हुए कार्य समिति तथा आम सभा के सदस्यों का सम्मान करता रहूंगा ।
समारोह को रामकेर विश्वकर्मा, राकेश गर्ग, सौरभ मद्धेशिया, दिनेश बरनवाल आदि ने संबोधित करते हुए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर महातम यादव, अभिषेक मद्धेशिया, हरिश्चंद गुप्ता, रवि चौरसिया, पारस नाथ मौर्य, आनंद गुप्ता, संजय सर्राफ, प्रदीप अग्निवेश, सुनील गुप्ता, बृज भूषण गुप्ता, मनीष वर्मा, अनिल वर्मा, अंब्रिश भारती, कैलाश चंद जायसवाल, संतोष वर्मा, कमलेश सिंह समेत सैकड़ों लोगो ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया।


