मऊ के शत्रुघ्न प्रसाद मद्धेशिया का माँ वैष्णो देवी के दरबार में निधन
मऊ नगर के संस्कृत पाठशाला निवासी अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जनपद उपाध्यक्ष तथा पूर्व नगर अध्यक्ष और वर्तमान में मऊ नगर कमेटी के संरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद मद्धेशिया का शनिवार को जम्मू कश्मीर में हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
बताते चलें कि शत्रुघ्न प्रसाद मद्धेशिया अपनी पत्नी व छोटे बेटे व बहू के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन हेतु गए थे। शनिवार को सभी सुबह दर्शन करके माता की दरबार से लौटने को थे वे जैसे ही मुड़े की अचानक वहीं अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फ़ानन में उन्हें मंदिर में चिकित्सा सेंटर में ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मंदिर के लोगों ने परिजनों की मदद किया वे शव का पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों को सौंपा और श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तत्काल एम्बुलेंस से शव सहित परिजनों को मऊ के लिए शनिवार की सांय ही रवाना किया। एम्बुलेंस का 70 प्रतिशत खर्च श्राइन बोर्ड ने वहन किया।
रविवार को समाचार लिखे जाने तक शव आगरा तक आ गया था सूचना है कि शव रविवार की रात आठ बजे लगभग तक मऊ नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित आवास पर आ जाएगा। उनकी पार्थिव शरीर मऊ नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित आवास से सोमवार की सुबह 8 बजे से उनके पैतृक गांव धर्मशीपुर खुरहट होते हुए दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए अंतिम संस्कार के लिए जाएगी।
नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने बताया कि उनके निधन से मध्यदेशीय वैश्य समाज को एक अपूर्ण क्षति हुई है। पूरा समाज शोकाकुल है। उनके दो बेटे व उनकी परिवार मऊ आवास पर हैं लोग पंहुच कर दु:ख की घड़ी में बच्चों को सांत्वना दे रहे हैं।

