अपना जिला

श्रावणी पूजा रविवार को

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति जनपद मऊ के तत्वाधान में आगामी रविवार 5 अगस्त को टीसीआई मोड़ बंधा रोड स्थित सतीघाट शिव मंदिर पर वार्षिक श्रावणी पूजन मनाया जाएगा।

संगठन के मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजा में समिति के पिछले एक साल के कार्यों के लेखा-जोखा के साथ ही आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्र समाज के कल्याण हेतु पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस पूजन में नगर के सभी जायसवाल परिवार शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *