अफ़्शा ने छोड़ा सुभासपा का साथ, बोली ओपी राजभर को मानती थी गुरू!
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को लगा झटका
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अफ्शा आज़मी ने पार्टी की नीतियों से छुब्ध होकर अपने हजारो समर्थकों व पार्टी पदाधिकरियों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अफ्शा आज़मी ने कहा कि पार्टी अपने मूल नीतियों से भटक कर निजी स्वार्थ मे लगकर पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेछा कर रही है।
उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार मे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मैं अपना राजनीतिक गुरु मानती हैं।
लेकिन ओमप्रकाश राजभर अब अपनी विचारधारा से भटक गए हैं। पार्टी मेंअब महिला पदाधिकारियों की भागीदारी को दरकिनार किया जा रहा है। आमजन के हित में कोई काम पार्टी द्वरा नहीं किया जा रहा है।कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
अफ्शा आज़मी ने कहा अल्पसंख्यक मंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ओमप्रकाश राजभर से बड़ी उम्मीदें थीं जो अब निरर्थक साबित हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मीडिया पर अल्पसंख्यकों को लेकर मदरसा, मस्जिद, दरगाह इमामबाड़ों के प्रति अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं जिससे समाज के हर वर्ग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। अफ़्शा आज़मी ने कहा आज हालात ये है की लोगों के बीच हम जैसे पदाधिकरियों को जवाब देना मुश्किल हो गया है।
श्रीमती अफ़्शा आज़मी ने कहा की ऐसी परिस्थिति मे इन सब बातों को देखते हुए मैं अंदर से दुखी हूँ इसलिए आज अफशा आज़मी पूरब से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक के अपने हजारो कार्यकर्ता और समर्थको के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपने पदो व सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करती हूं.l इस अवसर पर श्रीमती अफ़शा आज़मी के साथ सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

