खास-मेहमान

गीता राणा बनी सुभासपा की बारा समाज की प्रदेश अध्यक्ष

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा ‘‘बारा समाज प्रकोष्ठ’’ का गठन, श्रीमती गीता राणा को बारा समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पार्क रोड 6, लखनऊ में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘‘बारा समाज प्रकोष्ठ’’ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने की।


इस अवसर पर श्रीमती गीता राणा को उत्तर प्रदेश बारा समाज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही पूरे बारा समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता राणा ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए दो माह के भीतर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगी।
डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, भागीदारी और समता के मूल मंत्र पर काम कर रही है और प्रत्येक समाज को प्रतिनिधित्व देकर सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मंच, हेमंत सिंह, प्रदेश महासचिव-पूर्वांचल, रविकांत प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष-अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, खुर्शीद आलम, जिला अध्यक्ष-सुल्तानपुर विनीत सिंह, संतोष राणा, पंकज, ऐजाज अहमद सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *