Uncategorized

सैनिटाइजर पर 18% जीएसटी आम जन की लूट : अतुल अंजान

मऊ। जनहित में सैनिटाइजर परजीएसटी हटाई जाए भाकपा देश में करोना वायरस से बचाव के लिए सरकारी प्रचार तंत्र सहित सभी समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन दिया जा रहा है कि चेहरे पर मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें बार बार साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग निरंतर करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है बाजार में कई प्रकार के सैनिटाइजर भी इस दौर में अपना उत्पाद बेचने के लिए प्रचार तंत्र का सहारा ले रहे उक्त विचार व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि आज शहरों से लेकर के साधारण गांव तक बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर की खपत हो रही है । सैनिटाइजर पर 18 फ़ीसदी जीएसटी लगाना साधारण जन की लूट है। गरीब लोगों को सैनिटाइजर के प्रयोग से वंचित करना है । कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अनजान ने प्रधान मंत्री मोदी से अपील की है कि जीएसटी की काउंसिल या विशेष प्रावधान के माध्यम से ऑर्डिनेंस जारी कर सामान्य जनों को सैनिटाइजर पर लगाए गए 18 फ़ीसदी के जीएसटी से तत्काल राहत दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *