सादात के बापू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रभुनाथ दूबे का हृदयाघात से निधन

गाजीपुर। सादात के बापू इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त हिन्दी/अंग्रेजी प्रवक्ता एवं सादात नगर निवासी शिक्षक प्रभुनाथ दूबे (64) का हृदयाघात से गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर सम्मान पूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। असमय ही उनके निधन की खबर से शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी। उधर बापू इंटर व डिग्री कालेज के शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। वह अपने पीछे दो पुत्र पंकज व पुष्कर के साथ ही एक पुत्री डॉ. अमिता दूबे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्वयं उनकी पुत्री डॉ. अमित दूबे भी स्वामी बालकृष्ण यति कन्या पीजी कॉलेज हथियाराम में शिक्षिका हैं।

