अपना जिला

रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने कराया प्राइड बैडमिंटन लीग

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ के तत्वाधान में भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मऊ में रविवार को प्राइड बैडमिंटन लीग का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राइड अध्यक्ष रो० अतुल कुमार जायसवाल एवम जिला क्रीड़ा अधिकारी सब्बरवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एसपी अविनाश पांडेय ने कहा की इस तरह के आयोजन हमेशा होता रहना चाहिए, उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस लीग के प्रथम पुरस्कार विजेता मनीष सर्राफ एवं प्रमोद यादव की जोड़ी रही वहीं द्वितीय पुरस्कार पशुपतिनाथ एवं अनुपम चौबे की जोड़ी के नाम रहा और तृतीय पुरस्कार के विजेता सत्यप्रकाश सिंह एवं आशुतोष की जोड़ी रही। वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार शाश्वत गुप्ता के नाम रहा। अन्त में सभी विजेताओं को रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल एवम सचिव विशाल शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रघुनन्दन अग्रवाल एवं मनीष सर्राफ के द्वारा इस प्राइड बैडमिंटन लीग का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी के सदस्यगण सुशील अग्रवाल, आलोक खण्डेलवाल, विजय अग्रवाल, विनोद वर्मा, राकेश गर्ग, विजय बहादुर पाल, आजाद यादव, अरुण अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, सौरभ मद्धेशिया, आशीष अग्रवाल ,गिरिराज, बृजेश उमर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *