रोटरी क्लब के प्रदीप सिंह बने जोनल सेक्रेटरी
मऊ। रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के एक बार अध्यक्ष और दो बार सचिव रह चुके प्रदीप सिंह को वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट -3120 का जोनल सेक्रेटरी बनाया गया है। जोन 9 के तहत जोनल सेक्रेटरी के रूप में वे गोरखपुर यूकोरिया और देवरिया जनपद में रोटरी क्लब का कार्यभार देखेंगे। रोटरी क्लब की यात्रा में प्रदीप सिंह को जोनल सेक्रेटरी बनाए जाने पर रोटरी क्लब मऊ एवं प्राइड के रोटेरियन शमीम साहब, डॉक्टर एस सी तिवारी, डॉ एके मिश्रा, मनीष तानवानी, डॉक्टर असगर अली सिद्दीकी, डॉ ए के सिंह साईं हॉस्पिटल, अजीत कुमार सिंह, असिस्टेंट गवर्नर डॉ संजय सिंह, रोटेरियन राकेश गर्ग, जीतू राखोलिया, श्री राम जायसवाल, विजय बहादुर पाल, आशीष कुमार, विजय अग्रवाल, गिरधर गिरिराज, आलोक खंडेलवाल, डॉक्टर सुजीत सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ एच एन सिंह, सतेंद्र सिंह डॉ एम असलम, सुशील अग्रवाल, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ अश्वनी सिंह, आशीष कुमार सिंह, आनन्द कुमार, कल्याण सिंह सोनू दूबे, सत्य मित्र सिंह, अमरेश सिंह ने खुशी जताई है।


