रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिया गमछा, मास्क व सेनेटाइजर
मऊ । सामाजिक दूरी के साथ-साथ शारीरिक दूरी भी बनाना अति अनिवार्य है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सबसे आसान तरीका कम से कम 20 सेकंड तक पूरी तन्मयता से हाथों की सफाई साबुन से करना अति आवश्यक है। उक्त विचार हैं रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर एसएन खत्री के हैं वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व सोसाएटी के अध्यक्ष को कोरोना वैरियर्स को पहनने के लिए 500 मास्क व 100पीस गमछा तथा 100 पीस सैनिटाइजर वितरण हेतु दिया। इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मऊ को भी गमछा आदि वितरित करने के लिए दिया। तत्पश्चात सभी सदस्य आजमगढ़ तिराहा बलिया मोड़ और गाजीपुर तिराहा तथा भीटी मोड़ पर कार्यरत सभी पुलिस के लोगों तथा सफाई कर्मियों को और कोरोना वैरीयस को उक्त सैनिटाइजर तथा गमछा व मास्क स्वयं अपने हाथ से लगाया।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने बताया कि कोरोना वैरियर्स की ही सेवा वास्तविक सेवा है क्योंकि वे अपनी जान को हथेली पर रखकर के जनसेवा में सदैव तत्पर हैं ।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, डॉ संजय सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी, रमाकांत पांडे, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, डॉक्टर एम ए खान, श्याम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।



