अपना जिलाचर्चा में

रेल ट्रेक पर डीआरएम सैलून के आगे बैठी महिलाएं, समपार (फाटक) की मांग

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के फरवरी माह में आगमन को लेकर हो रही तैयारी के निरीक्षण को लेकर गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एस के झा ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्हें भारी खामियां मिली। निरीक्षण के सूचना पाकर ग्राम उतरेजपुर के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष रेलवे स्टेशन पर अपनी समस्या को लेकर आ धमके ,और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे श्री झा को अपना दुखड़ा सुनाया। बाद में महिलाएं डीआरएम के सैलून ट्रेन के सामने प्लेटफॉर्म नंबर 1 के रेलवे ट्रैक पर अपनी मांगों को लेकर बैठ गई,और जोर जोर से रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। लगभग डेढ़ घंटे तक महिलाएं रेलवे ट्रैक पर बैठी रही,उसके बाद इनकी समस्या को डीआरएम ने सुना और आश्वासन दिया कि 7 फरवरी तक आप के समस्या का निदान अवश्य मिल जाएगा। इसके लिए मैं खुद और मऊ जनपद के जिला अधिकारी एवं आपके गांव के संभ्रांत लोगों के बीच एक मीटिंग रखी जाएगी। जिसमें बंद मार्ग को खुलवाने का एक हल निकाला जाएगा। इस आश्वासन पर महिला ट्रैक से हट गई।

इसी बीच निरीक्षण के दौरान पूर्व रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरेशी ने अपनी 8 सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन डीआरएम श्री झा को सौंपा। निरीक्षण में उन्होंने रेलवे कर्मियों के आवासों एवं उनके रखरखाव तथा प्लेटफार्म नंबर एक पर जो ट्रेन 24 से 26 कोच की आती हैं उनके लिए यह प्लेटफॉर्म छोटा पड़ जाता है। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि इसे बढ़ाया जाय।
इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट वाराणसी,अशोक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बैग मिर्जा,स्टेशन अधीक्षक सूर्यनाथ, यश के प्रसाद, गजाधर भगत, योगेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार गौड़, कमलेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय, रणजीत यादव, कामरान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *