अपना जिला

रामलीला मैदान में लगा पानी, रेल राज्य मंत्री का होना है सम्बोधन

(आलोक कुमार सिंह)

मऊ से लखनऊ दो दिन चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, 26 स्टेशनों पर वाई-फाई का लोकार्पण व रेलवे के रामलीला मैदान में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का आगमन होने में मात्र कुछ घण्टा ही बाकी है लेकिन हो रहे भारी बारिश से जलमग्न सभा स्थल व प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर सीमेण्टेड शेडो से टपक रहे पानी की वजह से रेल विभाग के अधिकारी हलकान व परेशान हैं। वे रेल कर्मियों व मजदूरों के साथ सभा स्थल व स्टेशन को ठीक कराने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं।

बताते चले कि सभा स्थल पर बारिश के चलते चारों तरफ पानी लग गया है पानी के चलते टेंट ठेकेदार बेहद परेशान है साथ ही रेल विभाग के उच्च अधिकारी अपने-अपने गेस्ट हाउस से निकल कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए हैं ताकि जल निकासी की व्यवस्था किसी तरह से कराई जाए और रेल राज्य मंत्री के कार्यों को किसी प्रकार से संपादित कराया जाए।


उधर झमाझम बारिश से मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर शेड से झरने की तरह टपक रहा पानी से रेलकर्मी बेहाल व परेशान हैं प्लेटफॉर्म पर पानी भरा हुआ है उसकी निकासी के लिए समुचित सफाई कर्मी लगे हुए हैं ताकि मंत्री जी के सामने कोई भी यात्री यहां की दुर्व्यवस्था को नहीं उठा सके। पानी टपकने की हालत यह है कि टिकट काउंटर कक्ष में भी पानी टपक रहा है यहां कर्मचारी राजस्व बढ़ाने के लिए जैसे तैसे कार्य कर रहे हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं है।


खैर आज मंत्री जी आ रहे हैं रेल के अधिकारी कर्मचारी अपने अपने स्तर से स्टेशन को बारिश के भारी और उसके बाद चमकाने में लगे हैं। अब आगमन के पहले अगर वह प्लेटफॉर्म पर सब कुछ ठीक करने में सफल हो जाते हैं और सभास्थल भी ठीक-ठाक हो जाती है तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म की समस्या को किसी यात्री ने मंत्री के सामने उठा दी तो रेल अधिकारी और कर्मचारी की खैर नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *