Uncategorized

नगर पालिका में जनसुनवाई आयोजित, 3 शिकायतें दर्ज, 2 निस्तारित

मऊनाथ भंजन। नगरवासियों की समस्याआंे के त्वरित समाधान हेतु शासन की ओर से ‘‘संभव कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इस क्रम में प्रत्येक सोमवार को प्रदेश भर के नगर निकायों में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है।

उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आज नगर पालिका परिषद, मऊ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिस में जे0ई0 जल-पंकज कुमार वर्मा द्वारा आवेदकों की समस्याओं को सुन कर फौरी तौर पर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आज की जनसुनवाई में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुयीं जिनमें 2 शिकायतों को मौक पर ही निस्तारित कर दिया गया, जबकि अन्य 1 के निस्तारण के लिये सम्बन्धित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
आज की इस जन सुनवाई में जे0ई0 जल-पंकज कुमार वर्मा, अमीर फैसल, हसीन अहमद समेत सम्बन्धित विभागाध्यक्ष उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *