भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती 17 मई को

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज बारा तहसील इकाई के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम 17 मई 2022 मंगलवार को मध्यान्ह 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक कृष्णा गेस्ट हाउस रिगवा मोड़ बारा तहसील प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह नगराहा पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश होंगे। अध्यक्षता डॉ बालकृष्ण पांडेय, एडवोकेट राष्ट्रीय संरक्षक महासंघ करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल द्विवेदी वाइस प्रेसिडेंट अमृत प्रभात, मुनेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष महासंघ, डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक महासंघ, प्रभा शंकर ओझा, एडवोकेट प्रांतीय अध्यक्ष महासंघ उत्तर प्रदेश, विधायक डॉक्टर वाचस्पति व कई पुलिस आईपीएस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी आईएएस, पीसीएस तथा विभव नाथ भारती जिला अध्यक्ष भाजपा, अजीत सिंह पप्पू छतहरा ब्लाक प्रमुख जसरा आदि कई लोग मंच पर उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट जनों, पत्रकार एवं साहित्यकारों को सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा कार्यक्रम में आप सभी पत्रकार, साहित्यकार ,महासंघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य भाई-बहन सादर आमंत्रित हैं कृपया समय से पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाएं व कार्यक्रम को सफल बनाएं
