NMA, NMS, HE और PMW कर्मियों को प्रोत्साहन धनराशि से वंचित किये जाने को लेकर रामाश्रय यादव ने लिखा शासन को पत्र
मऊ। कोविड 19 में कोरोना काल प्रारंभ होने से लगातार ड्युटी करने के बावजूद भी एनएमए, एनएमएस, एचई और पीएमडब्लू को प्रोत्साहन धनराशि से वंचित किये जाने को लेकर रामाश्रय यादव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मऊ,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ ने शासन-प्रशासन और विभाग को पत्र लिखा।इस संबंध में रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों के कुष्ठ कर्मचारी कोविड 19 के प्रारम्भ से ही आर आर टीम के साथ ट्रेस टेस्टिंग और सर्वे के कार्य में लगे हुये है जिससे प्रदेश के 157 कुष्ठ कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गये जिसमें आधा दर्जन से अधिक की मृत्यु भी हो गयी। आरआरटीम के साथ कार्य करते समय कुष्ठ कर्मचारी भी नहीं जान पाते हैं कि किस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण है जिसके संपर्क में रोज ड्यूटी के दौरान रहते हैं जिससे सैकड़ों कुष्ठ कर्मचारी संक्रमित हो गये और लगभग आधा दर्जन काल कवलित हो गये।फिर भी प्रोत्साहन भत्ता न दिये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।कुष्ठ संवर्ग संघ के पूर्व प्रान्तीय पदाधिकारी सतीश यादव,रमेश चंद्र उपाध्याय,दिनेश कुमार और आलम नेयाज ने बताया कि कुष्ठ कर्मचारियों के द्वारा जान जोखिम में डालकर सरकार शासन और विभाग के निर्देशानुसार कोरोना के प्रारम्भ से ही ट्रेस टेस्टिंग और सर्विलांस में ड्यूटी करने के वाबजूद भी प्रोत्साहन धनराशि के बंचित किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण हैं और कुष्ठ कर्मचारियों में कुंठा व्याप्त है।हम सभी सरकार शासन-प्रशासन और विभाग से माग करते है कि कुष्ठ कर्मचरियों को भी कोविड में लगातार ड्यूटी करने और उनके संक्रमण को देखते हुये प्रोत्साहन धनराशि का लाभ दिया जाय।इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ प्र लखनऊ ने प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को दिनांक 31 मई 2021 को ईमेल से पत्र भेज कर कोविड से संक्रमित और मृत्यु कुष्ठ कर्मचारियों की सूचना मांगी है।

