निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फात्मा को महिला रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा व सुविधा की विशेष जिम्मेदारी

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा ” ने निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व MEMBER ZRUCC NE RLY नसरीन फात्मा को को NE RLY के सभी स्टेशनों पर महिला रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा, सहयोग, सम्मान, सुविधा की विशेष जिम्मेदारी दी है। श्री मिश्र ने कहा कि निःसंदेह आज नसरीन फात्मा का संबंध भले ही NE RLY व इसके पूर्व NCR से रहा है लेकिन ये भारतीय रेल में अति वरिष्ठ रेल अधिकारियों के बीच वे परिचय की मोहताज नहीं है। बताया कि मऊ जंक्शन के सटे पश्चिम घासीपुरा की मूल निवासिनी नसरीन फात्मा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की भी सदस्य है। श्री बाबा ने कहा कि मैं नसरीन को आज से ही निर्देशित करता हूँ कि आप खास तौर से NE के बड़े स्टेशनों के साथ छोटे स्टेशनों के भी निरीक्षण कर महिला रेल यात्रियों को विशेष सुविधा प्रदान करें ।
विदित हो कि निर्भया सेना भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों की रक्षा , सुरक्षा , सहयोग , सम्मान , समर्थन , सुविधा के साथ ही भारतीय रेल में यात्रा के दौरान या सर्कुलेटिंग एरिया में किसी भी महिला रेल यात्री की जान माल की स्थिति में ( भगवान करें ऐसा न हो ) को अपना खून देकर भी जिलाने का काम करती है ।
किसी भी स्तर पर निर्भया सेना भारतीय रेल में अपने परिचय की मोहताज नहीं है के लिए मैं सारा श्रेय भारतीय रेल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों को देता हूँ ।
इसके लिए नसरीन को PCSC / PCCM / PCOM/ DRM / SR DSC / SR DCM / SR DOM से संपर्क स्थापित करना होगा ।
बताना समीचीन होगा कि वाराणसी मंडल के पूर्व DRM तथा NF RLY के पूर्व GM डी एन झा ( IRSEE – 1979 बैच ) निर्भया सेना के वैधानिक रूप से चेयरमैन है साथ ही NE RLY सहित भारतीय रेल से लगभग 1 दर्जन अति वरिष्ठ रेल अधिकारी भी निर्भया सेना के चेयरमैन है।


