अपना भारत

दैनिक भास्कर कैमूर के युवा पत्रकार मनीष पाण्डेय बने निर्भया सेना के राष्ट्रीय सचिव

कैमूर। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” ने मंगलवार को बिहार के कैमूर जिले के वरिष्ठ युवा पत्रकार मनीष पाण्डेय को निर्भया सेना में उनकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए निर्भया सेना का राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया है।
बताना समीचीन होगा कि श्री पाण्डेय सेना से लगभग 5 वर्षों से जुड़े है और अभी तक आप सेना के बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी के पद पर पदासीन थे ।
श्री पाण्डेय सरस्वती पुत्र भट्ट विद्वान पिता टी एन पाण्डेय जो कैमूर के बड़े ही आदर्श महाविद्यालय सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्राचार्य भी रहे है के सुपुत्र है जिन्हें 21 सितंबर 2019 को विश्व की प्राचीन बाबा विश्वनाथ की नगरी में वाराणसी में निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा व भारतीय रेल के अति वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा वाराणसी के काशी विद्यापीठ में सरस्वती पुत्र ” के अति महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित किया गया था ।
श्री पाण्डेय ने आधी आबादी का विशेष सम्मान करते हुए अपनी लेखनी से सेना को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया न इसमें कोई शक है न संशय ।
इसके लिए मैं श्री पाण्डेय सहित दैनिक भास्कर परिवार का तहे दिल से शुक्रिया करते हुए आभार व्यक्त करती हूँ।
इस सम्मान ने निःसंदेह श्री पाण्डेय की प्रतिष्ठा व सम्मान को बढ़ाया ।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह, बिहार प्रदेश प्रभारी नसरीन फात्मा ने कहा कि श्री पाण्डेय को विशेष बधाई देते हुए निवेदित / निर्देशित करती हूँ कि आप कैमूर – बिहार ही नहीं पूरे देश भर में अपने प्रभाव – सदभाव के बीच सेना को देश भर के आदर्श , दमदार , शानदार तथा आधी आबादी के प्रति विशेष आदर सम्मान रखने वाले पत्रकारों को सेना से जोड़ें ।
निर्भया सेना की प्रगति में श्री बाबा जिन्होंने अपना सब कुछ आधी आबादी की रक्षा , सम्मान में सब कुछ समर्पित कर दिया के साथ ही पत्रकारों को देती हूँ जिन्होंने सेना उद्देश्य, लक्ष्य , मानदंड को देश भर में बताने का कार्य किया।
श्री पाण्डेय जिला मुख्यालय भभुआ के ही सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के सामने वार्ड नंबर 6 के मूल निवासी है
ध्यान रहे सेना बहुतों को नहीं बहुत ही अच्छे लोगों को जोड़ना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *