अपना जिला

मऊ की सनोवर फिरदौस बनी निर्भया सेना शैक्षिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मऊ। निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ के कोपागंज निवासिनी सुश्री सनोवर फिरदौस को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” ने सोमवार को मऊ जिले का जिलाध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि फिरदौस जिले के एक सम्मानित विद्यालय में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं और सेना के प्रति पूरी लगन ईमानदारी से कार्यरत हैं। कहा कि विगत कुछ महीनों से इनकी सक्रियता काबिले तारीफ है, इसलिए सेना ने उन्हें प्रोन्नति प्रदान किया।
श्री मिश्र ने कहा कि वैसे तो हर दिन भगवान का ही होता लेकिन निर्भया सेना के लिए आज का दिन कुछ खास है क्योंकि आज सनोवर फिरदौस को यह जिम्मेदारी देते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। उम्मीद है की नई जिम्मेदारी के बाद सुश्री फिरदौस सेना को नई ऊंचाई प्रदान को निवेदित / निर्देशित करती हूँ जिलाध्यक्ष मऊ निर्भया सेना शाहनवाज

नसरीन फात्मा ने कहा कि सनोवर फिरदौस के निर्देशन में मऊ में निर्भया सेना और मजबूती प्रदान करेगा ऐसा आशा और विश्वास है‌। उन्होंने कहा कि निर्भया सेना से जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगता और न ही किसी राजनीतिक महिला /पुरुष के लिए तथा किसी भी जातिगत संगठन से जुड़े लोगों के लिए कोई जगह है ।
शैक्षिक प्रकोष्ठ में केवल शिक्षाविद ही जुड़ेंगे वो प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के ( महिला / पुरुष ) हो सकते है ।
आपको मऊ जनपद के सभी सम्मानित शिक्षाविदों का आदर सम्मान करना होगा व उनके हित की रक्षा करनी होगी सभी के साथ खास तौर से महिला शिक्षाविदों का ।
निर्भया सेना लक्ष्य ही है हर कीमत पर , हर हाल में , हर संभव आधी आबादी की रक्षा , सुरक्षा , कल्याण , सम्मान , सहयोग , सुविधा ।
उन्होंने कहा कि ध्यान रहे जब एक महिला मजबूत होती है तो एक साथ दो परिवार को मजबूती प्राप्त होती है ।
काफी पूर्व से बाबा ने यह तय किया है कि कोई भी महिला पदाधिकारी उसकी शादी हो जाने के तुरंत बाद जहाँ भी जिस जिले में उसकी शादी होगी अति प्राथमिकता से उसे पदासीन कर दिया जाता है ।
विदित हो कि विगत 3 जून 22 को मऊ के हिन्दी भवन में मुख्य अतिथि सतीश कोठारी साहब ( IRSEE – 1986 बैच ) ने भी मंच पर फिरदौस की तारीफ की थी और सेना को मजबूती प्रदान करने की बात कही थी

निर्भया सेना शैक्षिक प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सनोवर फिरदौस ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह पूरी ईमानदारी व लगन से अपने पद व दायित्व कार्य करेंगी। वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *