अपना जिला

पौधारोपण कर जनमानस को दिया जागरूकता का संदेश

गोरखपुर ।एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर(आरआरसी) गोरखपुर के उपकमांडेंट संतोष कुमार की अगुवाई में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत  गोरखपुर जनपद के श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज जैनपुर क्षेत्र भटहट के प्रांगण में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के द्वारा लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया ।एनडीआरफ के उपकमांडेंट संतोष कुमार ने बताया की आज पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील की जिससे पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखा जा सके इस दौरान एनडीआरफ के निरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक रामदयाल नौटियाल एवं अन्य रेस्क्यूर स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर गजेंद्र नाथ मिश्रा, प्रिंसिपल ममता शुक्ला एवं अन्य अध्यापक गढ़ और स्कूल के समस्त बालक एवं बालिकाएं विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया इस “वृहद पौधारोपण अभियान” सरकार द्वारा वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार चला रही है ।और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करके पृथ्वी की हरियाली बढ़ा रहे हैं। जितनी अधिक पेड़ पौधे होंगे उतना ही अच्छा वातावरण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *