मुख्तार अंसारी का जलवा कायम, मऊ से बेटे की जीत, भतीजे ने भी मारी बाजी

मऊ सदर से विधायक और 25 साल तक इसी सीट से विजयी होने वाले मुख्तार अंसारी भले ही जेल में हैं, लेकिन उनका जलवा अब भी बरकरार है।
जिसका असर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी दिखा, जहां एक तरफ मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट जीत दर्ज की है, वहीं गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू ने जीत हासिल की है।
मऊ सदर सीट मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट रही है, लगभग तीन दशक से यह सीट मुख्तार के पास है.पहली बार उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को दूर करते हुए बेटे अब्बास को सुभासपा के टिकट पर उतारा था. अब्बास को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं.
उधर मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब ने भाजपा प्रत्याशी अलका राय से निर्णायक बढ़त बना ली थी. 23 राउंड के बाद सुहेब अंसारी को 17000 वोटों से आगे थे.सुहेब को 77228 और अलका राय को 60880 वोट मिले थे.


