बस ने मारी बाइक को टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) आजमगढ़ मोहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर स्थित कैलेंडर तिराहे के समीप बलिया डिपो की रोडवेज की बस में एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया जिससे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल पर बैठी महिला बुरी तरह से घायल हो गई है,जिसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक करहा निवासी 51वर्षीय शकील अहमद पुत्र मसीहुल्लाह तथा उनकी पत्नी रिहाना खातून को शुक्रवार दोपहर में किसी कार्य हेतु खैराबाद बाजार आए थे, काम समाप्ति के पश्चात वापस मोटर साइकिल से कैलेंडर तिराहा होते हुए अपने घर को जा रहे थे कि कैलेंडर तिराहे के पास सड़क को कट करते हुए जैसे ही आगे बढ़े ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही बलिया डिपो की सरकारी बस में इनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बस के आगे फंसकर कुछ दूर तक घसीटते हुए चला गया, इसी बीच वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग गुस्से में आ गए, एवं जैसे ही तोड़फोड़ करने का प्रयास किया तब तक बस का चालक स्टेरिंग छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शकील एवं उनकी पत्नी रिहाना खातून को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया,लेकिन इलाज के दौरान शकील की मौत हो गई, जबकि रिहाना खातून को गंभीर चोट आई है।
घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलते ही लोगों का भीड़ अस्पताल मे जमा हो गई।
कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया,जबकि पुलिस बस को खींचकर कोतवाली ले आई है।सड़क दुर्घटना को लेकर जहां लोगों में काफी गुस्सा है, वहीं शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व है,जिसको लेकर उनके मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।

