महिला आयोग की तरह पुरुष आयोग बनाया जाय : सांसद
◆ मऊ जनपद के घोसी के सांसद की पूरे दिन होती रही देश में चर्चा
◆ घोसी के सांसद हरिनरायन राजभर की मांग पर संसद तालियों से गूंजा
◆ संसद में मौजूद पांच महिला सांसदों ने सांसद की मांग पर किया समर्थन
मऊ। लोकसभा में शुक्रवार को देश में राष्ट्रीय महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग की स्थापना की मांग उठी। शून्य काल में घोसी लोकसभा के भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि देश में महिला आयोग और अन्य वर्गों के लिए भी आयोग है। इसी तरह से पुरुषों की समस्याओं को सुनने के लिए भी आयोग होना चाहिए। सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि जिस तरह महिलाएं पीड़ित होती हैं, उसी तरह से बहुत से पुरुष अपनी पत्नियों से पीड़ित हैं और उनमें से कई जेलों में बंद हैं। मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पुरुषों की समस्याओं को हल करने के लिए पुरुष आयोग की स्थापना करे। सांसद ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं को सुनने के लिए आयोग को बनाया जाना बहुत जरुरी है। सदन में उन्होंने जनपद को पूर्वांचल का अति पिछड़ा क्षेत्र होना बताया। कहा कि घाघरा नदी की बाढ़ से पीड़ितों की संख्या काफी है। यहां शक्षिा की व्यवस्था के साथ-साथ चिकत्सिालयों में भी पिछड़ापन है। रोजगार के भी स्रोत नहीं हैं। यहां पर कल कारखाने भी बंद हो गये हैं। जिससे विकास को गति नहीं मिल पा रही है। सांसद ने इन मांगों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए घोसी लोकसभा में विकास के लिए बंद पड़े कारखाने पर भी ध्यान आकर्षित किया।
मऊ जनपद के घोसी के सांसद की पूरे दिन होती रही देश में चर्चा, सांसद हरिनरायन राजभर की मांग पर संसद तालियों से गूंज उठा, संसद में मौजूद पांच महिला सांसदों ने सांसद की मांग पर किया समर्थन।

