मऊ दीवानी न्यायालय में रैपिड कोविड-19 एंटीजन जॉच करायी गयी

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ रामेश्वर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 13 जनवरी 2022 को दीवानी न्यायालय परिसर मऊ में रैपिड कोविड-19 एंटीजन जॉच करायी गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में कोविड-19 जॉच टीम द्वारा न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीजन की जॉच की गयी, जिसमें सबकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव रही, तथा आर0टी0पी0सी0आर0 जॉच हेतु सेम्पल भेजा गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा आम जनमानस से मास्क, सैनेटाइजर, का प्रयोग करने तथा एक दूसरे के बीच उचित समाजिक दूरी बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

