फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत बेटा घायल

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना- मऊ मुख्य मार्ग पर स्थिति नगर पंचायत के आदर्श नगर मोहल्ले के समीप शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने आजमगढ़ की तरफ जा रही एक बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी 45 वर्षीय आशा साहनी पत्नी सजमन साहनी निवासी ग्राम सरया कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना की मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरया निवासी 45 वर्षीय आशा साहनी पत्नी सजमन साहनी जो अपने छोटे बेटे के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर से आजमगढ़ किसी कार्य से जा रही थी। जैसे ही मां एवं बेटा मुहम्मदाबाद गोहना- मऊ मुख्य मार्ग के मोहल्ला आदर्श नगर के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से जा रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने इनके मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला आशा साहनी एवं मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र को हल्की चोटे आयी, वह बाल-बाल बच गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मय गाड़ी समेत फरार हो गया। इस संबंध में परिजनों द्वारा मोहम्दाबाद गोहना कोतवाली में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

