अपना जिला

सेवा भारती की टीम ने आज अत्यंत पिछड़े व गरीब असहाय लोगो से किया सम्पर्क 

पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का अभी तक नही मिला लाभ 

मऊ। सेवा भारती मऊ की टीम ने रविवार को मऊ नगर क्षेत्र के उन जगहों पर भ्रमण किया जहां बनवासी, बांस फोर, मुसहर बस्ती के लोग रहते हैं। जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अभी तक वंचित हैं । जी हां आपने सही सुना आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक इकाई जो समाज में सेवा का कार्य देखती है उसके जिला सेवा प्रमुख अरविंद कुमार आर्य एवं सेवा भारती के जिला महामंत्री विवेक सिंह की टीम ने ने मऊ नगर क्षेत्र के मुसहर , बासफोर आदि अत्यंत पिछड़े समाज के लोगों से संपर्क किया।

 जिसमें मुसरदह मोड़ के पास रहने वाली बेईली पत्नी कैलाश, घुनीय पत्नी चनरमा, गुड़िया पत्नी निबुलाल, सोनी पत्नी सरोज , फुला पत्नी सरोज देवी आदि से संपर्क कर उनकी भौतिक परिस्थितियों के बारे में जाना व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी लिया। जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का तो लाभ मिल गया है । लेकिन शौचालय की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है और ना ही हमें अभी तक बिजली की आपूर्ति हुई है शाम होते ही सभी घरों में अंधेरा छा जाता है ऐसे में इनके लिए यह काफी समस्या भरा जीवन है। 

इसके उपरांत सेवा भारती की टीम ने छोटी रस्तीपुर में बांसफोर पप्पू पुत्र बसंत , गोविंद पुत्र पप्पू आदि से मिले उन्होंने अपनी शिकायत किया कि हमें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला है और ना ही शौचालय बना है। काफी दयनीय स्थिति तब हो जाती है जब बरसात और जाड़े की ऋतु में होती है। खुले में हम लोग आज भी सोते हैं किसी तरह मड़ई टाठी डाल कर रहे हैं। उन लोगों ने इस संबंध में तहसील दिवस पर भी शिकायत की है लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

 

 इसके उपरांत उमापुर ग्राम पंचायत के वजीर पट्टी क्षेत्र में सेवा भारती की टीम पहुंची जहां सोनू पुत्र अमर देव, रामप्यारे पुत्र रामधारी आदि ने कहा कि आज तक हमें न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और ना ही हमारा राशन कार्ड बना है। जिससे कारण हमें राशन भी नही मिलता है।

 और नहीं रहने के लिए घर है किसी तरह मड़ई टाटी में हम लोग रह रहे हैं । इसके बाद सेवा भारती के टीम ने इन लोगों को कैसे राशन कार्ड बनेगा व किस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा पूरी विस्तृत जानकारी दी गई और आवेदन करने के लिए कहा गया और अपने अपने कांटेक्ट नंबर भी उनको उपलब्ध कराया गया। ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वह पुनः उनसे संपर्क कर योजना का लाभ पाने में सहयोग प्राप्त कराया जा सके ।

   ऐसे में यह एक बहुत बड़ी ही चिंता का विषय है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ आज भी उसके पात्र लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है जो वाकई में उसके हकदार हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की टीम भी इसके लिए जिम्मेदार है और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी जिम्मेदार हैं। आखिरकार क्यों नहीं आज तक इनको सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है। आखिर क्या कारण है इनके पास खेती के लिए ना तो जमीन है और नहीं कोई इस तरह का व्यवसाय है। जिससे अपना जीवन यापन कर सकें । अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस खबर का संज्ञान लेकर क्या उचित कार्रवाई करती है या ऐसे ही यह पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। आपको बताते चलें कि सेवा भारती इन बस्तियों में शिक्षण केंद्र एवं स्वरोजगार के लिए भी केंद्र खोलेगी जिससे वह स्वावलंबी बन सके और समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *