उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का प्रथम जनपदीय सम्मेलन सम्पन्न
मऊ। माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का प्रथम जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का मऊ में मुस्लिम इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि दिनेश सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल,कार्यक्रम अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य शहीद इंटर कॉलेज,विशिष्ट अतिथि डीआईओएस मऊ वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रदेश कार्यकारिणी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ की छात्राओं शिवांगी कुमारी, नैंसी कनौजिया,तान्या मद्धेशिया,निशु मद्धेशिया,प्रीति राजभर ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत नृत्य एवं
नैंसी सिंह ,आराध्या मौर्य,अंशिका मौर्य, ज्योति वर्मा,सृष्टि सिंह,पिंकू ने पेंशन समूह नृत्य अपनी मार्गनिर्देशिका ऋचा त्रिपाठी के नेतृत्व में भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्हों के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रदेश कार्यकारिणी से विशिष्ट अतिथि सोहन लाल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, माननीय सालिम अंसारी पूर्व सांसद,हरि प्रकाश यादव प्रदेश संरक्षक,राजीव यादव प्रदेश महामंत्री,श्रवण कुमार कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता,राजेंद्र यादव सहायक सेल्स टैक्स कमिश्नर,बृजेंद्र वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।आयोजक मंडल में श्याम सुंदर यादव,राम अवध,जयराम यादव,देवानंद,विनोद कुमार सिंह,रवि प्रकाश यादव,विमल कुमार भारती,रामविजय यादव,अभिषेक कुमार पांडे आदि रहे।कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति उपेंद्र वर्मा,विरजू सरोज,जगत नारायण मौर्य,राजाराम जी तथा जनपद से प्रबुद्ध प्रधानाचार्य गण,शिक्षक गण,एन सी सी, स्काउट गाइड कैडेट्स तथा सैकड़ों नागरिक की रही।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मौर्य ने किया।