मऊ- बरसात से कच्चा मकान गिरा, 1 की मौत 3 घायल
मोहम्मदाबाद गोहना /मऊ। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को दिन में हुई मूसलाधार बारिश से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओटनी में बुधवार की भोर में एक कच्चा खपरैल का मकान गिरने से 17 वर्षीय आशुतोष चौहान पुत्र अरविंद चौहान की दबकर मौत हो गयी।इसके चपेट में आकर पिता अरविंद चौहान उनकी पत्नी एवं बाबा बेचू चौहान घायल हो गए। मकान गिरने के जानकारी बार गांव के आसपास के लोग दौड़कर आए तथा जल्दी-जल्दी गिरे मकान से अन्य सामान को बाहर निकाला तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल ले गये।
जानकारी पर तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल एवं कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


