मऊ के सिपाही ने कुशीनगर में ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, मृतक का दो माह का पुत्र

■ उसकी मौत की खबर सुन घर पंहुची, पड़ोस की दादी की सदमे से मौत
मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र बकुचीडाडीडीह निवासी सिपाही की कुशीनगर में मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने से हुई मौत और उसके मौत का समाचार सुन उसके मऊ स्थित गांव में घर पंहुची पड़ोसी दादी का अचानक मौत से गांव सहित आस पड़ोस के गांवों के लोगों को स्तब्ध कर दिया। घटना के बाद दोनों परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकुचीडाढीडीह निवासी सूर्यभान चौहान का बड़ा पुत्र राजेश चौहान 26 वर्ष सन् 2016 बैच मे उ0प्रo पुलिस मे भर्ती हुआ था। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। वृहस्पतिवार की रात्रि में परिजनों को जनपद कुशीनगर थाना कप्तानगंज से विभागीय फोन आया कि राजेश बीमार है और उन्होंने परिजनों को बुलाया, अचानक बुलाने पर परिजनों को आंशका होने लगी। उसी रात को मृतक का भाई व कुछ अन्य लोग नीजी वाहन से कुशीनगर जनपद पंहुचे।
वहां जाकर जब लोगों को जब राजेश के मौत के खबर की पूरी जानकारी मिली तो सब स्तब्ध हो गये। सभी वहीं रोने बिलखने लगे। वे मऊ फोन कर इसकी सूचना दिए।

घटना की जानकारी पता चला कि मृतक जवान राजेश चौहान पीआरबी 4486 नं. बाइक से चालक राघवेंद्र तिवारी के साथ इन्दरपुर की तरफ किसी घटना की तफ्तीश में गया था। वापस लौटा तो कप्तानगंज ढाला के पास बाइक से रोककर गेटमैन रामवदन से गाड़ी आने की जानकारी ली। उसके बाद जैसे ही मालगाड़ी आयी तो कोई कुछ समझ पाता उसके सामने कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ साथ जनपद मुख्यालय से एएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजेश के इस तरह का कदम क्यों उठाया कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।
उधर जब परिजनों ने रात में ही मऊ गांव पर फोन कर घटना की सूचना दी तो घर पर रोना पिटना मच गया। सुबह मऊ बकुचीडाडीडीह गांव पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। राजेश चौहान की मौत की खबर सुन पड़ोस की दादी 65 वर्षीय कलावती देवी पत्नी हरेराम उसके घर पंहुची और सदमे से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर हुई मौत से गांव का माहौल और ज्यादा गमगीन हो गया। देर शाम तक सिपाही का शव गांव नहीं आया था।
मऊ के बकुचीडाडीडीह निवासी सूर्यभान चौहान के परिवार मे एक ही बेटा कमाऊ था। मृत सिपाही के तीन भाइयों मे सबसे बड़ा था। लगमग डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका दो माह का एक पुत्र भी है। मृतक की माता कलपाती देवी, पिता सूर्यभान चौहान, पत्नी वन्दना चौहान, भाई राहुल, रोहित चौहान का रोते रोते उनका बुरा हाल है। मृतक सिपाही की चार बहनों ने मे तीन का विवाह हो गया है। एक बहन तथा दो भाईयों की शादी अभी बाकी था।

