मऊ के दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
मऊ । उपेन्द्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी का विकास खण्ड-कोपागंज से दिनांक 27.02.2020 को एवं संजय प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी का विकास खण्ड-दोहरीघाट से दिनांक 04.02.2020 को स्थानान्तरण होने के उपरान्त भी इनके द्वारा अपने डोंगल का प्रयोग कर क्रमशः 649331 एवं 614571 रूपये का आहरण/गबन किया गया। इस हेतु दोनो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं गबन की गयी धनराशि की वसूली हेतु निर्देश दिये गये है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), दोहरीघाट एवं कोपागंज द्वारा स्थानान्तरण के पश्चात् भी उनके डोंगल को तत्काल लाॅक नहीं किया गया। इस हेतु इनकी संलिप्तता भी स्पष्ट है। इस हेतु उनके विरूद्ध भी विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गयी।


