अपना जिला

मऊ का नगवा गांव हॉट स्पॉट घोषित, अधिकारियों का प्रतिदिन दौरा

रतनपुरा /मऊ। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल गांव नगवा को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है । गुरुवार के दिन क्षेत्राधिकारी मधुबन राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव द्वारा हॉट स्पॉट क्षेत्र का दौरा किया गया। जहां पर प्रधान आरक्षक जयप्रकाश कुशवाहा ,एचडी राज विजय यादव अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। गांव में सीएचसी रतनपुरा के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग 750 वर्ग मीटर के क्षेत्र में की जा रही है । जिसमें रिपोर्ट लगभग सभी की सामान्य आ रही है ।थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आउटपोस्ट शिवमूर्ति तिवारी द्वारा भी लगातार गांव का भ्रमण कर जनता को कोरोना वायरस के बचाव हेतु सावधानियां बरतने के आदेश निर्देश दिए जा रहे हैं। गाढा ताल और उसके जल निकास मार्ग के मुहाने पर खड़ा यह गांव आजकल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है ।जिसकी वजह से गांव में सियापा छाया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई से आए हुए 5 लोगों में कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया ,और जैसे ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी गांव में पहुंचे, लोगों को उनके विश्वास की पुष्टि हो गई, और लोग काफी सतर्क हो गए। इस दौरान जिलाधिकारी और स्वस्थ टीम द्वारा वहां का जायजा लेने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उसके बाद से अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *