अपना जिला

MAU में 467 टेस्ट रिपोर्ट में 13 कोरोना पॉजिटिव

(श्रीराम जायसवाल)
मऊ। जनपद में शनिवार को एक साथ 13 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। इनमें बीएचयू (RTPCR) से प्राप्त 127 रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव व एंटीजन से किये गए 340 जाँच में से 2 लोग शामिल हैं। आज दो लोग पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अपने अपने घरों को रवाना हुए। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 386 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। जिनमें से कुल 275 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व मुख्यचिकित्साधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में नगर के छेदापुरा से 8, बल्लीपुरा से 1 लोग, मोहम्मदाबाद गोहना से 1 लोग, रानीपुर, जिला चिकित्सालय व मऊ नगर के एक मुहल्ले से 1-1 लोग लोग पॉजिटिव पाए गए।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 13181
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 12101
टोटल निगेटिव – 11726
आज पॉजिटिव- 13
टोटल पॉजिटिव- 386
मृत्यु- 4
एक्टिव पॉजिटिव – 107
स्वस्थ- 275

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *