शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर में केक काट कर वर्ल्ड IVF-डे मनाया गया
■ आई0वी0एफ0 के द्वारा जन्मी पहली बच्ची लुईस ब्राउन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है

मऊ। शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर में केक काट कर वर्ल्ड आई0वी0एफ डे मनाया गया। इस अवसर पर इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डा0 एकिका सिंह ने बताया कि हर साल 25 जुलाई को रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में हुए महान अविष्कार आई0वी0एफ0 के द्वारा जन्मी पहली बच्ची लुईस ब्राउन के जन्म दिवस का याद करके वल्र्ड आई0वी0एफ डे के रूप में मनाया जाता है। आगे इस अवसर पर बोलते हुए डा0 एकिका सिंह ने बताया कि इंफर्टिलिटी काफी आम समस्या है। इस समस्या से पूरी दुनिया के लगभग 15 प्रतिशत कपल प्रभावित है। भारत जैसे विकासशील देश में यह समस्या और भी ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में चार कपल्स में से एक कपल बच्चा पैदा करने में परेशानी का सामना करते हैं। बच्चे न पैदा कर पाना इमोशनल और सामजिक कलंक माना जाता है। ऐसे कपल अपनी इस समस्या के बारे में खुलकर चर्चा करने से हिचकते हैं जिसकी वजह से उनकी इस बीमारी के इलाज में बाधा आती है। इन्दिरा आई0वी0एफ0 शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर विगत पाॅच वर्षो से निःसंन्तान दम्पंतीओ को अपनी सेवाए दे रहा है। अन्त में डा0 एकिका सिंह ने कहा कि इसी अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल में स्थित टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर मे एक महीने तक निःशुल्क सलाह दिया जाएगा तथा इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले दम्पंती को इलाज में बीस हजार रूपए की भारी छूट दी जाएगी । इस अवसर पर आई0एम0ए0 अध्यक्ष डा0 संजय सिंह,डा0 सुजीत सिंह,डा0 मधुलिका सिंह,इम्ब्रोयोलाॅजिस्ट राजकुमार, इम्ब्रोयोलाॅजिस्ट चन्द्रशेखर,डा0अंकिता,शिवकुमार सिहं,मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
