उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के होटल में व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में CBI ने 06 पुलिस कर्मियों को माना आरोपी, कोर्ट में दाखिल किया चार्जशीट

#मनीष गुप्ता

उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के कानपुर के होटल में हत्याकांड मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए तत्कालीन एसएचओ, 3 सब इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को घटना में आरोपी माना है। मामला सितंबर 2021 का है। कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता गोरखपुर में काम के सिलसिले में आए थे और कृष्णा पैलेस होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान छापा मारने गई गोरखपुर की पुलिस की टीम ने मनीष की कथित तौर पर जमकर पिटाई की थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना पर विपक्षी दलों ने जमकर योगी सरकार की खिंचाई करते हुए कानून व्यवस्था के मामले में कानून के रखवालों द्वारा निर्मम हत्या को आड़े हाथे लेते हुए योगी सरकार पर जमकर आरोप लगाए थे। दबाव के बाद योगी ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

मनीष गुप्ता हत्याकांड में हत्यारोपित पुलिसकर्मियों की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है…

इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत अनेक पुलिसकर्मी गिरफ्तार भी किए गए थे। मामले की जांच हाथ में आने के बाद सीबीआई ने मौके पर मौजूद गवाहों समेत फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया और तमाम सबूत एकत्र करने के बाद शुक्रवार को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया। सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक, जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है वे इस प्रकार हैं…

1-जगत नारायण सिंह, तत्कालीन एसएचओ/इंस्पेक्टर;

2- अक्षय कुमार मिश्रा, तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर;

3- विजय यादव, तत्कालीन उप-निरीक्षक;

4- राहुल दुबे, तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर;

5- कमलेश सिंह यादव, तत्कालीन हेड कांस्टेबल

6- प्रशांत कुमार, तत्कालीन कांस्टेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *