मऊ में विश्व के पहले अनाज बैंक का उद्घाटन किया इंद्रेश कुमार ने

मधुबन/मऊ। मधुबन के शहीदी धरती के नन्दौर गांव में सोमवार को विशाल भारत संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सदस्य इन्द्रेश कुमार ने विश्व के पहले अनाज बैंक का शुभारंभ किया।
अपने सम्बोधन में श्री कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अब भूखा नहीं सोएगा। भारत कृषि प्रधान देश है लेकिन आज भी तमाम परिवार ऐसे है जो भूखे रात गुजारने को विवश होते है। हालांकि कि सरकार अपने योजनाओं के माध्यम से ऐसे परिवारों को आच्छादित करती है। बावजूद तमाम परिवार वंचित रह जाते हैं। ऐसे परिवारों के लिए विशाल भारत संस्था के तत्वावधान में विश्व के पहले अनाज बैंक की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि तमाम परिवार ऐसे है जो वृद्धाअवस्था, विकलांगता, गरीबी आदि का दंश झेल रहें है। परिवार के सदस्यों की अधिकता, आय कम होने के चलते ऐसे परिवार भूखे रात गुजारने को लाचार होते हैं। अब ऐसे परिवारों के सहयोग के लिए विशाल भारत संस्था सहयोग का हाथ बढाया है अब ऐसे लोगों को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि ज्ञान पुकार ने संस्था के बारे में संक्षेप में बताया। विशिष्ट अतिथि नजमा ने अनाज बैंक के मूल उद्देश्यों को बताते हुए विस्तृत प्रकाश डाला कहा कि संस्था अपने लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अर्चना भारतवंशी, मृत्युन्जय यादव, रत्नेश चौहान रहें। अध्यक्षता डा.राजीव ने किया।

