अपना जिला

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार मौत, चालक की पिटाई

@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । स्थानीय कस्बा स्थित भैरोपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सायं पौने छह बजे के करीब ट्रक के पिछले पहिए के नीचे बाइक चालक के आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से अनजान रहे ट्रक चालक को लोगों ने आगे से रोककर पिटाई कर दिया। चालक द्वारा पिटाई का कारण पूछने पर लोगों ने मृतक बाइक चालक को दिखाया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। बाइक चालक का सिर कुचलने से उसकी पहचान काफी देर तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के जांच पड़ताल में काफी देर के बाद मृतक के आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


मधुबन कस्बा स्थित भैरोपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सायं पौने छह बजे ट्रक कस्बा की ओर आ रहा था। भीड़ के वजह से ट्रक की रफ्तार धीमी रही। वह बाइक को पास करके जैसे ही आगे बढ़ा, वैसे ही इसी बीच ट्रक के पिछले पहिए के निचे बाइक चालक आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से अनजान रहे ट्रक चालक को लोगों ने रोककर उसकी पिटाई कर दिया। ट्रक के पहिए से दबकर बाइक चालक का सिर कुचलने से उसकी पहचान काफी देर बाद आधार कार्ड के जरिए हुआ।देवरिया जनपद के थाना बरहज क्षेत्र के थाना क्षेत्र के राजपुर परसिया निवासी 42 वर्षीय कैलाश चौहान पुत्र इमरित के रूप में हुई। मृतक की पत्नी बिन्दू की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *