अपना जिला

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभासद ने बाटा निःशुल्क बैग व ड्रेस

मऊ। शासन के मंशा के अनुरूप मुंशीपुरा वार्ड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सैकड़ों बच्चों को वार्ड सभासद खुशहाल सिंह बड़े ने निःशुल्क ड्रेस व वैग वितरित किया। सोमवार को पशु अस्पताल कालोनी स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को बैग वितरण के अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्रधर राय ने कहा कि सरकार द्वारा सभी के लिए शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी के निर्देशानुसार बैग व निःशुल्क ड्रेस वितरित किया जा रहा है। आप सभी अभिभावक अपने सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला कराये।

इस अवसर पर विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये बैग व ड्रेस को 100 बच्चों में वितरित किया गया। वार्ड सभासद खुशहाल सिंह बड़े ने वार्ड के सभी 6 से14 वर्ष के बच्चें को सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं को देखते हुए अपील की अपनी बच्चों का नामांकन करवायें साथ ही गुरूजनों से आग्रह किया कि वे बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें ।
इस अवसर पर तीन बच्चों का नामांकन भी हुआ । कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष पप्पू वर्मा, प्रधानाध्यापक चन्द्रधर राय, सोनम श्रीवास्तव, सोभावती, राधा, संगीता, निर्मला, उषा राय, सहित बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे । विद्यालय में विद्युतीकरण न होने की समस्या व इण्टरलांकंग हेतु सभासद ने आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *