मिसाल-ए-मऊ

हरियाणा में मऊ के पहलवान राम सिंह यादव को कुश्ती गोल्ड मेडल

मऊ। खेल और खिलाड़ियों के प्रति मऊ की सरजमीं बंजर नहीं है। यहां के एक से बढ़कर एक युवा विभिन्न खेलों की विधाओं में बढ़ चढ़कर न सिर्फ हिस्सा लेते हैं बल्कि मऊ का नाम रोशन करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता वर्ष 2021-2022 में मऊ जिले के सरवां गांव निवासी पहलवान राम सिंह यादव द्वारा गोल्ड मेडल हासिल कर मऊ की पहचान एक बार फिर मुखर किया है। राम सिंह यादव द्वारा अर्जित सफलता की सूचना मिलते ही जनपद के लोग बाग़ बाग़ हो उठे। गोल्ड मेडल लेकर शनिवार को हरियाणा से मऊ जंक्शन पहुंचने पर लोगों ने रामसिंह यादव का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पहलवान राम सिंह यादव अब तक राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल तथा दो सिल्वर मेडल प्राप्त करके जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुका है।
बताते चलें कि आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती वर्ष 2021-2022 हरियाना के भीवानी में 7 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया गया था। इसमें 87 किलोग्राम वर्ग में राम सिंह यादव ने ग्रिको रोमन स्टाइल में हरियाणा के पहलवान मोनू को पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। होनहार पहलवान राम सिंह यादव ने बताया कि इसके पूर्व भी वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अब तक कुल दो गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामनरायन यादव, माता संध्या यादव, बहन पूजा यादव समेत कोच रणवीर सिंह को दिया है। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से मंगला सिंह टीटीई, तेज बहादुर सिंह, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *