अपना जिला

जिला पंचायत के ठेके में धांंधली व भ्रष्टाचार करनें का कुत्सित प्रयास पर नकेल कसने की मॉग

मऊ। भाजपा महिला मोर्चो की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के महिला सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रतिनिधि जिलाधिकारी सी0 आर0 ओ0/ सी0 टी0 मजिस्ट्रेट से मिलकर पत्रक सौंपा। जिलाधिकारी को सौपे गये पत्रक में मॉग किया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्षा उर्मिला जायसवाल पर कुछ लोगों द्वारा गलत दबाव बनाकर जिला पंचायत के ठेके में धांंधली व भ्रष्टचार करनें का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर सख्ती करते हुए नकेल कसने की मॉग किया गया। पत्रक में कहा गया कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्षा का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा । तद्क्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत अमिला श्रीमती वन्दना गुप्ता एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मधुबन श्रीमती माधुरी मद्धेशिया नें महिला अध्यक्षा के उत्पीड़न के खिलाफ स्थानीय जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों का परोक्ष रूप से तथाकथित माफियाओं को सह देने की निन्दा की एवं मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मॉग की ।
पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती मीना अग्रवाल जिलाध्यक्षा भाजपा (महिला मोर्चा) , श्रीमती वन्दन गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत अमिल, श्रीमती माधुरी मद्धेशिया अध्यक्ष नगर पंचायत मधुबन, भगवान दास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मऊ, विनोद कुमार गुप्ता सभासद नगर महामंत्री भाजपा, समाज सेवी अजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन अमिला, भाजपा नेता शंकर मद्धेशिया (मधुबन) श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल जिलाध्यक्ष वैश्य समाज (महिलाशाखा), श्रीमती अर्चना बरनवाल महामंत्री वैश्य समाज (महिला शाखा), दिलीप कुमार वर्मा एडवोकेट, राजकृष्ण दास अग्रवाल एडवोकेट, गोपाल कृष्ण बरनवाल प्रदेश मंत्री वैश्य समाज, रजनीश प्रजापति एडवोकेट आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *