खास-मेहमान

जाह्नवी बनी इंडियन आर्मी में एडवोकेट जज जनरल

कहते हैं न हौसले और फ़ासले के बीच ऐसा तालमेल बनाए रखो की ज़िंदगी सिर्फ और सिर्फ़ तरक़्क़ी की राह ढूँढे। इन्हीं हौसलों की बदौलत कुछ ऐसा कर गुजरने की कोशिश करो कि तुम्हारे मेहनत पर सिर्फ तुम्हें ही नहीं परिवार, शहर, दोस्तों और शुभचिंतकों को नाज हो। जब नाम ही जाह्नवी हो तो सारे जहान में चर्चे तो होने ही हैं।

जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ संतकबीर नगर जनपद की खलीलाबाद की रहने वाली बेटी जाह्नवी की जिसने अपने मेहनत और जुनून की बदौलत एक ऐसा मुक़ाम पाया है की जिसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है।

खलीलाबाद नगर की वार्ड नंबर 12 पुरानी तहसील निवासी व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे स्व. ज्ञान प्रकाश शाह व ग्लोरियस पेटल्स स्कूल खलीलाबाद की प्रबंधक श्रीमती मीरा गुप्ता की बेटी जाह्नवी गुप्ता का चयन इंडियन आर्मी में एडवोकेट जज जनरल के रूप में हुआ है। उनके इस उपलब्धि पर समूचा शहर गौरवान्वित है।

एक वर्ष पूर्व ही जाह्नवी का चयन गृह मंत्रालय में मुख्य विकास कानूनी अधिकारी के पद पर हुआ था। वे अपनी ज़िम्मेदारी इस पद पर निभा रही हैं। भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम 20 जून को आया और उन्होंने एक और बड़ी सफलता की सीढ़ी पर कदम बढ़ाया।

जाह्नवी ने बताया कि इधर बेटियों को कम आंका जाता था। समाज का ऐसा नज़रिया था की बेटियां कुछ नहीं कर सकती हैं। बस पिता की प्रेरणा व माँ के हौसले ने हर बार उन्हें नई ताकत और ऊर्जा दिया। उनके पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पिता का सपना था कि वह जज बनें। पिता के असामयिक निधन के बाद माता जी ने माँ-पिता की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग किया। हर पल पिता की दी हुई प्रेरणा और निरंतर मिल रहा माँ का आशीर्वाद ने मुझे इस कामयाबी तक ले गई। मेरे पिता मेरे आदर्श थे आज उनकी दी हुई प्रेरणा की बदौलत व माँ के संबल से ही मैं इस मुकाम तक पंहुची हूँ । बेटी जाह्नवी की उस सफलता पर परिजन बेटी के साथ ख़ुशी में झूमें और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जाह्नवी की सफलता पर परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक, शहर व जनपद वासी गदगद तो हैं ही उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र विधायक पंकज सिंह, संतकबीर नगर के जिला जज महेंद्र प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी आलोक कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *