चर्चा में

डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का पीएम मोदी का निर्णय ऐतिहासिक- तोमर

Historic decision of PM to give jobs to 10 lakh people in one and a half year – Tomar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि अगले डेढ़ साल में भारत सरकार द्वारा मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का निर्णय देश में ऐतिहासिक और खासकर युवाओं के लिए काफी हितकारी है, जो उनमें जोश व उमंग का संचार करेगा। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है और उन्होंने यह निर्देश दिया है कि अगले डेढ़ साल में सरकार द्वारा मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

तोमर ने प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार मानते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश के परिपालन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत सभी खाली पदों को अतिशीघ्र भरने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *